Acharya Balkrishna

Book Category:

Month: April 2022

पतंजलि के संस्थापक आचार्य बालकृष्ण को विक्रमादित्य राष्ट्र विभूति सम्मान

Sat, April 16, 2022 : उज्जैन। मानव सेवा तीर्थ ‘अंकित ग्राम’, सेवाधाम आश्रम में विश्व वंद्य वनस्पति विज्ञानी, पतंजलि योगपीठ, हरिद्वार के संस्थापक-सचिव आयुर्वेद औषधियों की खोज और शोध के माध्यम से आयुर्वेद को पुर्नजीवित करने वाले अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत के गौरव में अगुणित वृद्धि करने वाले आचार्य बालकृष्ण को ‘अंकित ग्राम’, सेवाधाम आश्रम के सेवांगन में शनिवार को वरिष्ठ पत्रकार, चिंतक एवं जन दक्षेस के संस्थापक-अध्यक्ष डॉ. वेद प्रताप वैदिक की अध्यक्षता में विक्रमादित्य राष्ट्र विभूति सम्मान से नवाजा गया।

पतंजलि के साथ मिलकर जैविक कृषि के क्षेत्र में करेंगे बड़ा कार्य : जोशी

Tue, 05 April 2022 : कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आचार्य बालकृष्ण और कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ प्रदेश में कृषि संबंधी समस्याओं और उनके समाधान में पतंजलि की भूमिका व सहयोग पर चर्चा की। बैठक में जैविक कृषि को बढ़ाने पर जोर दिया गया। कृषि मंत्री ने इस संबंध में कृषि विभाग के अधिकारियों को 100 दिन में अपनी वर्क रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।