पतंजलि के साथ मिलकर जैविक कृषि के क्षेत्र में करेंगे बड़ा कार्य : जोशी
Tue, 05 April 2022 : कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आचार्य बालकृष्ण और कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ प्रदेश में कृषि संबंधी समस्याओं और उनके समाधान में पतंजलि की भूमिका व सहयोग पर चर्चा की। बैठक में जैविक कृषि को बढ़ाने पर जोर दिया गया। कृषि मंत्री ने इस संबंध में कृषि विभाग के अधिकारियों को 100 दिन में अपनी वर्क रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।